सुकमा जिले के चांदामेटा क्षेत्र में रविवार की रात नक्सलियों और डीआरजी के जवानों की बीच मुठभेड़ की जानकारी मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सुरक्षाबलों के जवानों को चांदामेटा क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवानों को मौके पर के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचते ही माओवादियों की नजर जवानों पर पड़ गई। जिसके बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मोर्चा सम्भालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें कुछ माओवादियों को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। जवानों ने मौके पर से माओवादियों का सामान बरामद किया है। बताया गया कि डीआरजी की टीम सुरक्षित वापस मुख्यालय लौट चुकी है।
विडियो देखे