दंतेवाड़ा में कल सुबह से तालाबंदी, कलेक्टर ने संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया…
दंतेवाड़ा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर 8 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन को छोड़कर नगर पालिका की सभी सीमाओं को सील किया गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला मुख्यालय में 25 सितंबर की सुबह 7 बजे से 2 अक्टूबर की रात 12 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने संबंधी आदेश जारी किया है। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।