महिलाओं से सम्बंधित दो अलग अलग गम्भीर मामलों में फरार आरोपी पहुंचे जेल
जगदलपुर। अमनदास मानिकपुरी ) कोतवाली पुलिस ने एक युवती का दैहिक शोषण और एक महिला से बदसलूकी करने वाले के दो अलग अलग मामलों में फरार दो आरोपियों ने आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि बीते फरवरी माह में एक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था की कांकेर निवासी नेहरुलाल सिन्हा नामक एक युवक ने उसे शादी के झूठे सपने दिखाकर उसके साथ पांच माह तक उसका बलात्कार करता। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई। लेकिन युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। पर जब पीड़िता ने युवक को शादी करने की बात कही, तो युवक ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उक्त युवक ने दूसरी लड़की से सगाई कर लिया।
वहीं दूसरे मामले के बारे में कोतवाली टीआई ने बताया कि बीते 22 जून की सुबह कालीपुर अटल आवास निवासी राजा टांगरी नामक एक युवक ने एक युवती के साथ बदसलूकी की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। इन दोनों मामलों में घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों मामले दर्ज होने के बाद से ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। इसी दौरान सायबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों मामले के आरोपियों का लोकेशन ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस एक आरोपी नेहरुलाल सिन्हा को उसके मोबाइल फ़ोन के लोकेशन के आधार पर कांकेर जिले के चारामा से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दूसरे मामले में आरोपी राजा टांगरी को भी उसके मोबाइल फ़ोन के लोकेशन के अनुसार धरमपुरा के क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।