भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा फुका गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला
नारी शक्ति का अपमान को लेकर जलाया गया मुख्यमंत्री का पुतला
जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जिला व नगर महिला मोर्चा द्वारा जगदलपुर के गोल बाजार चौक में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया।
जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कहा जिला सूरजपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा नारी शक्ति का अपमान कर कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है एवं अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर किया है। आज मुख्यमंत्री का पुतला जला है महिलाओं से अगर माफी नहीं मांगेंगे तों आगे उग्र आंदोलन होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण सेन,गोदावरी साहू,चमेली जीराम,रंजीता जोशी, माहेश्वरी ठाकुर, कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी,ममता सिंह राणा,अलका सेंगर,नीलम यादव, उमा मिश्रा,श्वेता गुप्ता,संजय पांडेय,संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूरज मिश्रा,रिंकू शर्मा,श्रीस मिश्रा, बंटू पांडेय, योगेश मिश्रा, नितेश चौहान, आलेख राज तिवारी, राज पांडेय, राज पांडेय, जितेंद्र भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।