कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में किया अहिंसा यात्रा का स्वागत-वंदन-अभिनन्दन
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बस्तर आगमन पर जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेसियों की बैठक और दिया कुछ दिशानिर्देश
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की धरती पर अहिंसा यात्रा प्रणेता तेरापंथ धर्म के सन्त आचार्य महाश्रमण जी का कांग्रेस भवन अग्रसेन चौक के पास सादगी व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में स्वागत,वंदन,अभिनन्दन कर सामाजिक सद्भावना का परिचय दिया।
राजीव शर्मा ने बताया कि जब जब मानवता हा ह्रास की ओर बढ़ती चली जाती है नैतिक मूल्य अपनी पहचान खोते जाते हैं समाज में पारस्परिक संघर्ष की स्थितियां बनती हैं तब तक कोई ना कोई महापुरुष अपने दिव्य, कर्तृत्व,चिन्मयी पुरुषार्थ और तेजोमय शौर्य से मानव-मानव की चेतना को झंकृत कर जन-जागरण का कार्य करता है भगवान महावीर हो या गौतम बुध, स्वामी विवेकानंद हो या महात्मा गांधी,गुरुदेव तुलसी हो या आचार्य महाप्रज्ञ।*
*आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि समय-समय पर ऐसे अनेक महापुरुषों ने अपने क्रांत चिंतन के द्वारा समाज का समुचित पथदर्शन किया महापुरुषों की इसी महिमा मंडी श्रृंखला का एक गौरवपूर्ण नाम है।
आचार्य श्री महाश्रमण
आचार्य श्री महाश्रमण वर्तमान में अहिंसा यात्रा कर रहे हैं इस यात्रा का प्रारंभ 9 नवंबर 1914 को दिल्ली के लाल किला से हुआ 3 देशों सहित हिंदुस्तान के 20 राज्यों सहित लगभग 15,000 से अधिक किलोमीटर का सफर आपने तय कर चुका है जैन मुनि द्वारा अहिंसा यात्रा करीब 19 राज्य घूमने के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे इस यात्रा के माध्यम से जैन मुनि महाश्रमण सद्भावना नैतिकता व अहिंसा का संदेश देकर लगभग एक करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दे चुके हैं जैन समाज के संत आचार्य महाश्रमण जी का मां दंतेश्वरी की पावन धरती पर आगमन हो चुका है तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी सुकमा,दंतेवाड़ा,गीदम होते हुए आज 22 जनवरी 2021 दिन (शुक्रवार) को जगदलपुर की धरती को पावन कर प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस परिवार द्वारा सादगी व सौहाद्र के साथ उनका स्वागत वंदन अभिनन्दन गया।
यह रहे मौजूद…
महापौर सफीरा साहू,सभापति कविता साहू,बलराम मौर्य,यशवर्धन राव,वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,अनवर खान,राजेश चौधरी,कैलाश नाग,उदयनाथ जेम्स,जोहन सूता,कमल झज्ज,पार्षद सुषमा कश्यप, लता निषाद,नेहा ध्रुव,ललिता राव,हरिशंकर सिंह,योगेश पाणिग्राही,शहनवाज़ खान,सुशीला बघेल, सूर्यपानी,विक्रम डांगी,इमरान खान,कमलेश पाठक,आमना बेगम,नरेंद्र तिवारी,मनोज ठाकुर,अमर सिंह,विजय सिंह,शहनाज़ बेगम,अफ़रोज़ा बेगम,अंजना नाग,मोईन अख्तर,गायत्री मगराज,राकेश मौर,अंजुम हुसैन,एम वेंकट राव,आशीष डे,कुलदीप भदौरिया,पापिया गाईन,हरीश साहू,अनूप तिवारी,एस दन्तेश्वर राव,दुर्योधन कश्यप, महेश ठाकुर,महेश द्विवेदी, विक्रांत सिंह,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,संदीप दास,जफर अली,अल्ताफ़ खान,जाहिद खान,लोकेश नन्दा,माही श्रीवास्तव,रुकू, नीलम क्श्यप,सत्या ठाकुर, दीपया,शबनम,पिंकी,इशिता सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक पदाधिकारी, सेवादल,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारी,सोशल मीडिया के प्रक्षिक्षित सदस्यगण,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता इस उपस्थित थे।