भ्रष्टाचार की जननी हैं कांग्रेस- विष्णुदेव साय
झूठी कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त किसानों पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव
2023 में प्रदेश में फिर लहरायेगा भाजपा का परचम
जदगलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, देश में कांग्रेस की दुर्गति इसी कारण से हुयी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की झूठी सरकार ने 02 साल में ही छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोग कांग्रेस शासन में त्रस्त हैं, जो अब सरकार के खिलाफ बोलने भी लगें है। भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2023 का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, प्रदेश में भाजपा का परचम फिर लहरायेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय व धान खरीदी में निरंतर गड़बड़ी को लेकर भाजपा ने शंखनाद कर दिया है। आगामी 22 जनवरी को प्रदेशव्यापी आह्वान पर समस्त जिलों में भाजपा रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी व गिरफ्तारियां भी देगी।
बस्तर प्रवास पर आये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री साय ने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़ी पार्टी हैं, जिसकी रीढ़ सम्मानीय कार्यकर्ता हैं।ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता होने का हमें गौरव महसूस होना चाहिए। वर्तमान में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया है। हर क्षेत्र में माफिया का राज है। भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर कार्य करें और पुनः प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य सामने लेकर चलें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने बस्तर के पूर्व सांसद स्व0 बलीराम कश्यप को याद किया व उनकी कार्य शैली से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने कहा।