कोरोना वारियर्स का सम्मान कर युवा मोर्चा ने मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
वृक्षारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
जगदलपुर:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वे जन्मदिन के अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मानने का निर्णय लिया गया था।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सेवा रूपी कार्य किया जा रहा है।
विगत दिनों युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा पूरे बस्तर जिले में 770 रक्तवीरो की सूची स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की थी।
आज सेवा सप्ताह के अंर्तगत साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोरोना संकटकाल में कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवा देने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स का युवा मोर्चा द्वारा सम्मान किया गया। उन्हें सम्मान पत्र दिया ।
युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही द्वारा जानकारी दी गयी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में युवा मोर्चा मना रहा है , साथ ही प्रतिदिन सेवा भाव से सेवारूपी कार्यक्रम भी युवा मोर्चा कर रही है।। इसी तारतम्य में आज युवा मोर्चा द्वारा कोरोना संकटकाल में अपने निः स्वार्थ भाव से लोगो को अपनी सेवा प्रदान करने वाले ऐसे सफाई कर्मचारियों ( कोरोना वारियर्स) का सम्मान युवा मोर्चा द्वारा आज किया गया ।
भाजपा नेता किरण देव , राजेन्द्र बाजपेयी, रजनीश पाणिग्राही , मनोहर दत्त तिवारी, नरसिंह राव के द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को शॉल, श्री फल एवम सम्मान पत्र दे कर सम्मान किया गया।
मोदी के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिन पर भाजपा सदस्यों द्वारा भाजपा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया।
भाजपा नेता किरण देव को दी जन्मदिन की बधाई
भाजपा नेता किरण देव को उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सदस्यों ने भाजपा कार्यालय में मिलकर बधाई प्रेषित की।
इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा किरण देव, जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी , युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष रजनीश पाणीग्राही , उपाध्यक्ष नरसिंह राव, अविनाश श्रीवास्तव ,अतुल सिम्हा, मनोज पटेल, रवि कश्यप, प्रकाश रावल, आनंद झा, शशिनाथ पाठक, शुर्यभूषन सिंह, विकास पात्रों, परेश टाटी, प्रकाश झा, बंटू पांडे, आशु आचार्य , सतीश बाजपेयी मौजूद थे।