महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा बोलने वाली प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष नायक का फूंका पुतला
बीजापुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश अनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के निर्देश पर आज भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला बीजापुर द्वारा महिलाओं के प्रति प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमति किरणमयी नायक द्वारा दिए गये महिलाओं प्रति शर्मनाक बयान पर भाजापा महिला मोर्चा द्वारा किरणमयी नायक के विरोध में भाजपा जिला मुख्यालय बीजापुर में अभद्र भाषा को लेकर प्रदेश महिला आयोग किरणमयी और प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल का विरोध प्रदर्शन एवम् नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस पुलता दहन नारेबाजी में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रम्भा झा, विजयलक्ष्मी मोरला, माया झाड़ी, पूजा पोंदी के साथ बीजापुर मंडल के सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।