भाजपा अजा मोर्चा ने मंत्री शिव डहरिया का पुतला फूँका
ग्रामीण युवक को मंत्री द्वारा सरेआम थप्पड़ मारने की घटना का किया विरोध
जगदलपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का पुतला फूँका और मंत्री द्वारा ग्रामीण युवक को थप्पड़ मारने की घटना को शर्मनाक बताते हुए नारेबाजी भी।
भाजपा जिला कार्यालय के समीप जिला न्यायालय चौराहे पर आज दोपहर भाजपा अजा मोर्चा ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला फँका। मौके पर पहुँचे पुलिस बल के जवानों ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजपाल कसेर ने बताया कि गाँव में पानी की व्यवस्था की माँग करने पर मंत्री श्री डहरिया सरेआम ग्रामीण युवक को थप्पड़ मारने की घटना शर्मनाक व निंदनीय है। प्रदेश की जनता का सम्मान मौजूदा कांग्रेस सरकार नहीं करती है,यह घटना सरकार की सोच को बताती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे तानाशाही रवैये का विरोध करती है और जिसके विरोध स्वरुप थप्पड़मार मंत्री डहरिया का पुतलादहन प्रांतव्यापी आह्वान पर किया गया है।
आज पुतलादहन के दौरान भाजपा अजा मोर्चा के समारू जांगडे़,डिकेन नाग,उमेश वानखेडे़,मनोज बघेल,विवेक कश्यप आदि उपस्थित थे।