कांग्रेस पार्षद के ऊपर जल्द हो कार्यवाही- संतोष बाफना
जगदलपुर:- संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर में आज जगदलपुर के पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्षद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर वार्ड के लोगो से जो उगाही की है उन लोगो से मिलने पहुचे और वार्ड के लोगो की समस्या सुनी। इस दौरान वार्ड के लोगो ने संतोष बाफना से कहा कि वार्ड की पार्षद ने 25000 हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उगाही की है और पैसे वापस मांगने पर कांग्रेस पार्षद कोमल सेना ने धमकाने का प्रयास किया। इस पर पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना हर जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है। अगर जनता वोट देना जानती है तो अपने हक़ की लड़ाई लड़ना भी जानती है। कांग्रेस पार्षद का यह व्यवहार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। बाफना ने कहा कि गरीबों की इस न्याय की लड़ाई में भाजपा पूरे तरह से साथ देगी। और जब तक गरीबो को न्याय नही मिलता तब तक हर मोर्चे पर भाजपा लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,भा.ज.यू.मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी,रूपेश जैन,आनंद झा, सूर्यभूषण सींग,रिंकू शर्मा,भुवनेश ध्रुव,आलेख तिवारी, आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।