छठ पर्व की तैयारी में जुटी नगर निगम अमला
जगदलपुर छठ पर्व की तैयारी में जुटी नगर निगम अमला द्वारा शहर में स्थित तालाबों और नदी के घाटों की सफाई की जा रही है। इसी क्रम में आज महापौर सफिरा साहू ने घाटों में चल रहे साफ – सफाई का निरीक्षण किया।
महापौर सफिरा साहु ने बताया की आगामी 20 नवम्बर को छठ पर्व मनाया जाएगा। छठ पर्व मनाने के लिए मिथिलांचल वर्ग के श्रद्धालु तालाबों और नदी के घाट में पहुंचकर पूजा – अर्चना करते है। जिसके चलते ही नगर निगम द्वारा शहर में नदी और तालाबों के घाट की सफाई की जा रही है। वहीं नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो उस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाटों की चल रही सफाई का जायजा महापौर सफिरा साहू ने लिया। दलपत सागर, गंगामुण्डा तालाब और इंद्रावती नदी के घाटों का निरीक्षण किया।
एवं कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया साथ उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश भी दिए।